हमारे जीवन में जो कुछ भी होता है, उन सभी में हमारे भरोसे का बहुत बड़ा योगदान होता है
सच मानिये सब कुछ सिर्फ हमारे भरोसे पर ही टिका होता है |
यदि बस के ड्राईवर की छमता पर आप भरोसा करके नहीं बैठे,
तो आपका गंतव्य स्थान तक सकुशल पहुचना थोडा कठिन हो जाता है |
जिस पर भी आप भरोसा करे पूरा करे | सबसे पहले अपने आप पर भरोसा करने से शुरुआत कीजिये |
जो भी आपकी छमता है उस पर पूरा भरोसा रखे |
यह भरोसा आपकी छमता को और बढाएगा |
किसी के भी कहने पर आप स्वयं को कमज़ोर ना माने |
गौर करे तो पाएंगे की हमारी कमजोरी का दुसरे लोग भरपूर फायदा उठाते है ,
और उन्हें ऐसा करने की इज़ाज़त, अनजाने में हम ही देते है |
आज की प्रतिस्पर्धी जीवनशैली में कोई किसी के बारे में अच्छी राय रखे ज़रूरी नहीं है,
किन्तु सभी ऐसे ही लोग हो यह भी ज़रूरी नहीं है |
आप अपने ऊपर,अपनी छमता के ऊपर,अपने गुरु के ऊपर,
उस ईश्वरीय शक्ति के ऊपर पूरा भरोसा रखे कि, कोई कुछ भी करे,
ये आपका बुरा होने नहीं देंगे |
अगर आपका भरोसा पक्का रहा तो यक़ीनन कोई आपका बुरा नहीं कर पायेगा |
बस शर्त यही है कि आपसे भी किसी का बुरा ना हो |