
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भिजवाए हैं.
लखनऊ:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क लखनऊ भेजे हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका गांधी ने एक लाख मास्क भिजवाए हैं. इससे पहले प्रियंका कई जिलों में राशन, लोगों को दवाएं भिजवा चुकी हैं. आज लखनऊ में उन्होंने एक लाख मास्क भिजवाए हैं. कल से कांग्रेस के कार्यकर्ता इनको बांटेंगे.
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सक्रिय रही हैं. उनकी देखरेख में कई व्हाट्सएप ग्रुप चलाए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों की मदद की जा रही है. ललन कुमार ने बताया कि लोगों की मदद के लिए पूरे प्रदेश में 17 जिलों में रसोईघर चलाए जा रहे हैं. साथ ही साथ हर जिले में जरूरतमंदों को राशन भी बांटा जा रहा है.