Realme की वेबसाइट के फोरम पोस्ट में इस नए अपडेट की सभी जानकारी का उल्लेख किया गया है। पोस्ट के अनुसार, Realme C3 के अपडेट का चेंजलॉग थोड़ा बड़ा है। इस अपडेट का बिल्ड वर्ज़न RMX2020_11.A.21 है, जो कि कैमरा और अन्य समस्याओं के लिए फिक्स लेकर आया है। इस लिस्ट में जाने क्या बदलाव लाया है यह अपडेट…
Realme C3 Update Changelog
1. यह फ्रंट कैमरा के लो ISO नॉयज़ परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करता है और ISO की क्लैयरिटी को सुधारता है।
2. सेल्फी के कॉन्ट्रास्ट को ऑप्टिमाइज़ करता है और आंखों की परछाई को कम करता है।
3. फ्रंट कैमरा के हिलने-डुलने के कारण फोटो की ब्लरनेस को ऑप्टिमाइज़ करता है।
4. रियर कैमरा के कम ISO क्लैयरिटी वाली तस्वीरों की क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करेगा।
5. रियर कैमरा के AWB को ऑप्टिमाइज़ करता है, ताकि आउटडोर सीन में होने वाली ग्रीनिश समस्या में सुधार हो सके।
6. व्हाट्सऐप में एंट्री और एग्जिट की फ्लूएंसी को ऑप्टिमाइज़ करना।
7. फेसबुक के दौरान अटकने की समस्या और पबजी के दौरान कुछ सीन अटकने की समस्या को भी सुधाराता है।
8. स्क्रीन टच एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज़ किया और कुछ सीन में टच से हो रही देरी का भी निवारण किया है।
अब बात करते हैं Realme 3i अपडेट की। ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, इस अपडेट का नया बिल्ड वर्ज़न है RMX1821EX_11.A.28 और यह कुछ जाने-पहचाने बग्स को फिक्स करता है और सिस्टम स्टेबलिटी को भी सुधारता है।
अगर आपके पास इन दोनों में से कोई भी Realme फोन है, और आपको अब तक अपडेट नोटिफिकेशन नहीं आई है तो आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। जैसे कि रियलमी ने कहा कि यह अपडेट फिलहाल कुछ लोगों के लिए ज़ारी किया गया है, जैसे पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग नहीं है, इसे तुरंत सभी लोगों के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा।