- राष्ट्रपति ने कोरोना से बचने के लिए अगले महीने से लॉकडाउन की घोषणा की
- लोगों को घर में रहने और बाहर जाने पर मास्क पहनने की सलाह दी
दैनिक भास्कर
Apr 24, 2020, 06:52 PM IST
केपटाउन. सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की बार-बार कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन हर बार मास्क पहनने में नाकामयाब होते हैं। दरअसल, रामफोसा ने अगले महीने से लॉकडाउन की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने लोगों को घर रहने और बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी थी। अपने भाषण के अंत वह एक मास्क पहनकर लोगों को दिखाना चाहते थे कि यह कितना सरल है।

मास्क का साइज छोटा होने के कारण वह उनके कानों से वह बार-बार निकल जा रहा था। रामफोसा ने कई बार इसे मुंह की जगह आंखों पर रखकर बांधने की कोशिश भी की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। राष्ट्रपति का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया साइट्स पर हैशटेग मास्कऑनचैलेंज और साइरिलमास्कचैलेंज ट्रेंड करने लगा है।